Merta City

मेड़ता सिटी: नोखा चंदावत में बारिश का कहर, मकान की पटिया गिरी, शुक्र है बाहर था परिवार

गांव में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा टल गया जब एक मकान की छत अचानक गिर गई। सौभाग्य से, जिस वक्त छत गिरी, परिवार के सभी सदस्य बाहर सो रहे थे, जिससे जनहानि नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार, प्रहलाद राम खटीक के मकान की छत लगातार बारिश से गीली हो गई थी। देर रात तेज गर्जन के साथ मकान के ऊपर बने कमरे की छत की पट्टियां टूटकर नीचे आ गिरीं। इस हादसे से नीचे के कमरे की छत में भी दरारें आ गईं और पूरा घरेलू सामान मलबे में दब गया। शुक्र है कि परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे क्योंकि वे बाहर सो रहे थे।

बारिश के इस दौर में जिले भर में मकानों के गिरने और छतों के क्षतिग्रस्त होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई हादसों में जान-माल का भी नुकसान हो रहा है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है।

हादसे के बाद पटवारी ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की, जिसमें साफ तौर पर देखा गया कि घर के बाहर से ही दरारें नजर आ रही हैं, और इन दरारों में काफी बड़ा गेप भी है। इसके चलते अब मकान का यह हिस्सा रहने के योग्य नहीं रह गया है। बाहरी दीवार के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि भी पटवारी ने मौके पर की।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई मकानों में दरारें पड़ रही हैं और छतों से पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इस साल बारिश सामान्य से कहीं ज्यादा हो रही है, जिसके चलते न केवल किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, बल्कि लोगों के मकानों की छतें भी रिसने लगी हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Sushil Godara

Recent Posts

Unjha Mandi Bhav 19-12-2024: जीरा, सौंफ, इसबगोल, चना आदि के ताजा उंझा मंडी भाव।

नमस्कार किसान मित्रों, ध्यान दें! यहाँ पर आपको ऊंझा मंडी में आने वाली प्रमुख फसलों…

5 months ago

Ramganj Mandi Bhav 19-12-2024 | धनिया, लहसुन, धान, गेहूं, सोयाबीन के ताजा मंडी भाव।

नमस्कार किसान मित्रों, रामगंज मंडी राजस्थान के कोटा जिले की प्रमुख अनाज मंडी है। यहां…

5 months ago

Merta Mandi Bhav | जीरा, इसबगोल, सौंफ, मूंग आदि के ताजा मंडी भाव।

नमस्कार किसान मित्रों, मेड़ता मंडी राजस्थान कृषि क्षेत्र में अग्रणी है और यह किसानों को…

5 months ago

Bilara Mandi Bhav 19-12-2024 | सोफे, जीरा, इसबगोल, मूंग, ग्वार आदि के बिलाड़ा मंडी भाव।

नमस्कार किसान मित्रों, आपका स्वागत है! यहां हम आपको Bilara Mandi Bhav के बारे में…

5 months ago

Nagaur Mandi Bhav 19-12-2024 | जीरा, सौंफ, इसबगोल, मूंग आदि के ताजा मंडी भाव।

नमस्कार किसान मित्रों, Nagaur Mandi Bhav में आप जीरा, सौंफ, इसबगोल, मूंग, चना, ग्वार, मेथी,…

5 months ago

Poultry Farm Loan Online Apply | मुर्गी पालन लोन कैसे मिलेगा।

मुर्गी पालन भारतीय कृषि कार्यो के साथ संचालित किए जाने वाला एक बेहतरीन व्यवसाय है।…

5 months ago